राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),
आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति राजगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत सेर जगास कार्यालय में जन सुरक्षा योजनाओं की जानकरी हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजगढ़ शाखा के बैंक प्रबन्धक उमेद सिंह कँवर, एग्जीक्यूटिव सहायक नवसंचित काशिव व फील्ड ट्रेनर सीमा ठाकुर ने उपस्थित जन समूह को प्रधान मन्त्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधान मन्त्री जीवन ज्योति योजना व अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत रणदेव, सचिव ग्राम पंचायत दयाराम, सचिव सेर जगास देश राज ठाकुर, विभिन्न समूहों के पदाधिकारी सहित लगभग 90 लोगों ने भाग लिया। बैंक कर्मचारियों द्वारा मौके पर उपर्युक्त योजनाओं के फॉर्म भी भरवाए गए |

