किन्नौर की भावावैली में जल शक्ति विभाग ने लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए कसी कमर

0
351

भावानगर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
किन्नौर जिले की भावावैली में जल शक्ति विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ जल मुहैया करवाने के लिए कमर कस ली गई है। इसी कड़ी के तहत जल शक्ति विभाग द्वारा भावावैली के विभिन्न गांवों को पेयजल सप्लाई के लिए बनाएं गए फिल्टर और वाटर स्टोरेज टैंको की सफाई की जा रही हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को और अधिक स्वच्छ जल सप्लाई की जा प्रदान की जा सके। गौरतलब है कि सर्दियों के दिनों में अधिक बर्फबारी के कारण पानी के फिल्टर और स्टोरेज टैंक में गाद भर जाती है। ऐसे में टैंकों में भरी गाद को साफ करने के बाद पानी की सप्लाई और अधिक स्वच्छ हो पाती है। भावावैली में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत से पेय जल टैंकों की सफाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here