देवकला नेगी (संवाददाता, किन्नौर),
जिला किन्नौर के निचार ब्लॉक शिक्षा विभाग मल्टी टास्क वर्कर की आज बैठक हुई इस बैठक में सभी ने निचार ब्लॉक के शिक्षा विभाग पार्ट टाइम मल्टीटास्क वर्करो ने भाग लिया और इस बैठक में सर्व सहमति से ब्लाक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया । इस ब्लॉक कार्यकारणी के गठन में अजय कुमार को प्रधान, सरिता नेगी को उप प्रधान, गुरुदेव सचिव, सुष्मिता सह सचिव, कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार मीडिया प्रभारी, विकास सलाहकार व राम कुमारी को सह सलाहकार चुना गया । इस दौरान सभी मल्टी टास्क वर्करों ने इन्हें शुभकामनाएं दी। इस बैठक में कुलदीप, अरविंद, कन्या कुमारी, नीला देवी, अविनाश नेगी, सुनकेशा, रेखा देवी, निर्मला कुमारी, गोविंद सिंह, निशा कुमारी व सुनीता मौजूद रहे ।

