भरमौर : विकास खंड भरमौर की गरोला पंचायत में डिजिटल ट्रांजैक्शन कैंप आयोजित

0
602

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

विकास खंड भरमौर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गरोला में आज डिजिटल ट्रांजैक्शन कैंप का आयोजन पंचायत स्तर पर किया गया | कैंप की अध्यक्षता समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी  विकासखंड भरमौर ने की, जिसमें हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक व हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक  गरोला और संजय कुमार एरिया कोऑर्डिनेटर विकासखंड भरमौर डीजल ट्रांजैक्शन कैंप के बारे में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को जानकारी प्रदान की, जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री समाजिक सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, डिजिटल माध्यम से लेनदेन आदि विषय पर चर्चा की | क्योंकि दैनिक जीवन में इसका बड़ा महत्व है | पंचायत सचिव सिलाई अध्यापिका ने भी महिलाओं से एकजुट होकर पंचायत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की व अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड या पिन को किसी के साथ शेयर बिल्कुल न करने का आग्रह किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here