कुपवी : कुपवी की 26 हज़ार की आबादी की जनता का विकास राम भरोसे – अधिवक्ता प्रदीप शर्मा

0
806

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

कुपवी उपमंडल जो कि जिला शिमला के आखिरी छोर पर विकट परिस्थितियों से घिरा हुआ है और मुख्यालय से 200 कि०मी० दूर है | पिछले लंबे समय से कुपवी में हर विभाग और नए खुले महाविद्यालय में सभी पद खाली है | आम लोगों को प्रशासनिक क्षेत्र में और छात्रों को स्कूल और कॉलेज के अंदर आए दिन भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है | कुपवी में जहां पर पिछली सरकार ने एसडीएम बिठाया और अब उस अधिकारी को भी वर्तमान सरकार द्वारा एसडीएम चौपाल  को एसडीएम कुपवी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है | दूसरी तरफ विकास खंड की बात करे तो वहां पहले से ही लगभग आधा दर्जन से अधिक पद रिक्त पड़े हैं और आई पी एच विभाग के सहायक अभियंता के पास भी अतिरिक्त कार्य भार कुपवी और विभाग में JE के दो पद खाली है और सहायक अभियंता बिजली विभाग का पद खाली हो गया है और जेई के दो पद खाली पड़े हैं | बात करे कुपवी महाविद्यालय की जो 2022 से शुरू हुआ और सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के 18 पद  भी सृजित किए लेकिन अभी तक सभी पद खाली पड़े हैं | हम प्रदेश सरकार और शिक्षा मंत्री से आग्रह करते हैं कि कुपवी कॉलेज के खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए ताकि छात्रों को उनके मूलभूत शिक्षा का अधिकार मिल सके | बाकी खाली पड़े पदों को कुपवी उपमंडल की विषम परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार इस विषय में कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्य करे | प्रदीप शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि जिला प्रशासन शिमला और स्थानीय विधायक को भी कुपवी की जनता की इस परेशानी का स्थाई समाधान निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि लोगों को प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए सुविधा मिल सके और क्षेत्र में विकास कार्य आगे बढ़ सके और कुपवी कॉलेज में पढ़ने वाले लगभग 80 छात्रों को शिक्षा मिल सके | लोगों को बेहतर बिजली, पानी की समस्या का समाधान किया जा सके और सरकारों की योजनाओं का लाभ दूर दराज के क्षेत्रों के लोगों को भी मिल सके | प्रदेश सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द कुपवी के हर विभाग में खाली पड़े पदों को भरने का आदेश शीघ्र करे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here