चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
अंबेडकर मिशन सोसाइटी काकड़ोलू के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाने की श्रृंखला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरू रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेशधर बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित दर्ज करवाई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित जनसमूह द्वारा बाबा साहिब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व बाबा साहिब को नमन किया। गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के सचिव अनिल कुमार सहित विभिन्न प्रबुद्ध वक्ताओं में अनूप राही, जीतेश्वर सूर्या, विशाल कुमार ने बाबा साहिब के जीवन पर अपनी रचनाओं, कविताओं, शायरी, वक्तव्य के द्वारा अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संविधान निर्माता, ज्ञान के प्रतीक, महान विचारक, विवेकशील एवम भारत रत्न बाबा साहिब के महान जीवन काल, उनके विचारों व उनका समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान में दिए गए उनके योगदान के विषय में अपने अपने विचार रखे । इसके बाद शिक्षा, खेलकूद, संस्कृति व विभिन्न क्षेत्रों में अपना बेहतरीन व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, बच्चों व हस्तशिल्प के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली विभूतियों को मुख्यतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को भी मुख्यतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश के महासचिव जीतेश्वर सूर्या, राज्य सचिव अनूप राही, अम्बेडकर मिशन सोसाइटी चम्बा के मीडिया सचिव विशाल कुमार गुरु रविदास सभा काकड़ोलू के प्रधान रमेश चंद, सदस्यों में अनिल कुमार, मान सिंह, तिलक राज, सुनील कुमार, कुलदीप, संजू, पंकु, अनिता देवी, किरण देवी, प्रीतो देवी, पूजा, सुमन इत्यादि उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में मुख्यतिथि ने सबको भीम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। उन्होंने भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्यतिथि द्वारा शिक्षा व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

