राजगढ़ : जल शक्ति मंडल राजगढ़ द्वारा चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0
333

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

जल शक्ति मंडल राजगढ़ द्वारा 1 मई से 15 मई तक पूरे राजगढ़ मंडल में जल संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | यह जानकारी जल शक्ति मंडल राजगढ़ के अधिशासी अभियंता मनदीप गुप्ता ने दी। इस अभियान के माध्यम से राजगढ़ के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न स्कूलों एवं विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में जल संरक्षण एवं रखरखाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है | जल शक्ति मंडल राजगढ़ बीआरसी के द्वारा FTK फिल्ड वाटर टेस्ट किट के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच के बारे में भी जानकारी दी जा रही है और साथ में पीने के पानी की स्कीम से बने टैंको को साफ करवाया जा रहा है ताकि आम जनता को शुद्ध पानी प्राप्त हो सके |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here