रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। एक बार फिर झाकड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार एक युवक को 42.18 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी की पहचान 30वर्षीय अर्जुन केदारटा पुत्र रामा नंद गांव व डाकघर सुगा तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना झाकड़ी का पुलिस दल आज सुबह मुख्य आरक्षी संजीव कुमार की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान सुबह करीब दस बजे झाकड़ी में बोलेरो केम्पर गाड़ी एचपी06बी-1468 को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार अर्जुन से 42.18 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

