सोलन : धर्मपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जबली में वितीय साक्षरता शिविर आयोजित

0
302

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज धर्मपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जबली में सहायता समूह में वितीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया । यहां  शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत के सचिव महेंद्र सिंह व धर्मपुर की एरिया कोडिनेटर प्रेमलता एव वार्ड सदस्य मितिका व लाज किशोर की अध्यक्षता में संपन्न किया गया | इस शिविर में महिला को स्वयं सहायता समूह के बारे में प्रेमलता ने जानकारियां प्रदान की और वित्तीय साक्षरता केंद्र धर्मपुर की सेंटर मैनेजर रितु चौहान द्वारा लोगों को हो रही ऑनलाइन धोखा धड़ी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन के आदि के बारे में लोगों को जागरूक भी किया गया | इस योजनाओं से क्या लाभ है। उपस्थित लोगों को एटीएम से सम्बन्धित जानकारियाँ भी दी गयी | साथ ही महिलाओं को UCORECTI के बारे मे भी बताया गया और वहां    करवाई जाने वाले प्रशिक्षण के बारे मे भी महिलाओ को बताया गया जैसे आचार पापड़, सिलाई, ब्यूटी पालर, मशरूम, कम्प्यूटर आदि प्रकशिक्षण का लाभ बिना किसी शुल्क के उठा सकती है और अपनी आय का साधन बना सकती है। इस शिवर में 40 महिलाओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस शिविर में  प्रतिभा ठाकुर, कनता देवी, उषा देवी, राजू देवी, मीरा देवी, आशा देवी, सुनीता ठाकुर, शकुंतला देवी, निर्मला देवी, रूपा देवी, ललिता, पारुल, सनेहलता, प्रेमलता, सुनीता शर्मा आदि भी उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here