भरमौर : चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे सड़क मार्ग हुआ अवरूद्ध

0
403

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे सड़क मार्ग आज दोपहर बाद भारी बारिश के चलते जगह-जगह अवरूद्ध हुआ है | नेशनल हाइवे अथारिटी चंबा के कनिष्ठ अभियंता शीतल मैहता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर बाद तेज बारिश के चलते सड़क मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है जिसे खोलने के लिए विभाग प्रयासरत है जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाऐगा | वहीं दूसरी तरफ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि धरवाला में भी सड़क मार्ग का किनारा धंस गया है जिसका विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन वहां पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here