भरमौर : भारी बारिश के चलते पूलन पंचायत में दो मकान हुए क्षतिग्रस्त

0
604

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की पूलन पंचायत में भारी बारिश के चलते दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं | पूलन पंचायत प्रधान अनिता कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार रात्रि भारी बारिश के चलते एक रिहायशी मकान जो कि ठुठु राम और घाघन राम दो भाईयों का था उसका डंगा गिर जाने से मकान पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं व दूसरा मकान जो कि निर्माणाधीन था व भूटो राम पुत्र रोशन लाल गांव पूलन द्वारा नया मकान बनाया जा रहा था जो कि क्षतिग्रस्त हो गया | उन्होंने भरमौर प्रशासन से मौका कर तुंरत मुआवजे की गुहार लगाई है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here