भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
ग्राम पंचायत पूलन में वीरवार को पूर्व में रहे पंचायत प्रधान राज कुमार की यादगार में राज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी दीप ठाकुर व पूलन -घरेड पंचायत की बी डी सी सदस्य शुकन्तला देवी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया | इसमें स्थानीय 11 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है | इनके द्वारा सभी युवाओं को खेल के प्रति जुड़े रहने के लिए प्रेरित भी किया गया व सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का भी सुझाव दिया | इस मौके पर क्षेत्र के काफी लोगों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई | इन्होंने बताया कि विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कृत से भी नवाजा जाएगा |

