मंडी : कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को किया जा रहा प्रताड़ित

0
202

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा नाचन विधानसभा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। यह एक निंदनीय विषय है। यह बात मीडिया से बातचीत करते हुए नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कही। नाचन विधायक विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने कर्मचारियों के साथ बेहतर बर्ताव किया लेकिन आज कांग्रेस सरकार अदला-बदली की भावना से कार्य कर रही है। विधायक विनोद कुमार ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों व अधिकारियों को डराना धमकाना बंद करें नहीं तो यह उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार कितने महीने और कितने वर्ष की सरकार है यह कहना मुश्किल है लेकिन जब हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी तो कांग्रेस पार्टी के कर्मचारियों की भी खैर नहीं होगी।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफर माफिया हावी है ट्रांसफर करवाने के 30 से 50 हजार रुपए की राशि कांग्रेस नेताओं द्वारा हेठी जा रही है। यह कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो भारतीय जनता पार्टी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। लेकिन कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here