मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के सुंदरनगर पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस में सवार एक 25 वर्षीय युवक के कब्जा से 154.1 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुंदरनगर पुलिस थाना की टीम एएसआई दौलतराम के नेतृत्व में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस नंबर एचआर68 जीवी 9114 को जब चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार 25 वर्षीय अमित पठानिया पुत्र कमलेश कुमार निवासी अन्नू कलां तहसील सदर जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के कब्ज़ा से 154.1 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और आगामी कार्रवाई के लिए जल्द ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चरस बरामद की है उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।


