शिमला : तीन माह के भीतर हमीरपुर में स्थापित होगा नया चयन आयोग

0
243

शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग तीन माह के भीतर हमीरपुर में ही नया स्थापित होगा और इसका नाम भी बदला जाएगा। नया चयन आयोग पूरी तरह से पारदर्शी होगा और पेपर लीक की सम्भावना खत्म होगी | इसके लिए सरकार ने दीपक सानन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। यह कमेटी तीन माह में रिपोर्ट देगी कि चयन आयोग में कैसे नए कर्मचारी नियुक्त होंगे। कर्मचारी चयन आयोग को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में पेपर लीक की कई घटनाएं हुईं। पेपर लीक मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई होगी | उन्होंने कहा कि नए चयन आयोग का दफ्तर हमीरपुर जिला में ही होगा। आयोग में नए कर्मचारी नियुक्त होंगे। पुराने कर्मचारी अन्य विभागों में भेजे जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि जब तक नया चयन आयोग गठित नहीं होता, तब तक सरकार लोक सेवा आयोग के माध्यम से 3,000 नई भर्तियां करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन अभ्यर्थियों को राहत देगी, जिन्होंने कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों के लिए पेपर भरे थे और वह पेपर नहीं हो पाए। पिछले दो-तीन साल में पेपर न होने के कारण अब इन अभ्यर्थियों की उम्र ज्यादा हो चुकी है, ऐसे में सरकार इन्हें उसी तिथि से दोबारा पेपर भरने का मौका देगी, जिस तिथि से पहले आवेदन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here