रामपुर : आईटीआई रामपुर में “डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर” का निशुल्क प्रशिक्षण

0
550

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर स्थित आईटीआई में डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर का निशुल्क शार्ट टर्म कोर्स शुरू होने वाला है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 29 अप्रैल तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंच फार्म भर सकते है। जानकारी के मुताबिक इस बेच का समय सुबह व शाम तीन घण्टों का रहेगा और इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को सभी किताबे एवम अन्य सामग्री कौशल विकास निगम की ओर से ही निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। वही प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रशिक्षित युवाओं को नेशनल स्किल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही निगम व संस्थान के सामुहिक प्रयासों से निजी औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी तय समय पर आवेदन कर इस निशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here