मनाली : चण्डीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी एचआरटीसी बस, चालक समेत चार लोग घायल

0
247

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

चण्डीगढ़-मनाली हाईवे में मनाली से दिल्ली जा रही बिलासपुर डिपो की बस 14 मील के पास अचानक पलट गई है। बस में 40 यात्री सावार थे, इनमें से 4 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें पतलीकूहल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया है। जबकि बाकि यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की यह बस 14 मील के पास पहुंची तो अचानक बस सड़क किनारे लगे साईन बोर्ड से टकराते हुए सड़क पर पलट गई । हादसे में चालक प्रदीप, परिचालक राज कुमार, धीरज शर्मा कांगड़ा, भागी देवी, कारजू देवी कुल्लू निवासी घायल हो गए हैं, जिन्हें पतलीकूहल अस्पताल में पहुंचाया गया है और वहाँ उनका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी पतलीकूहल लखनपाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here