कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),
कांगड़ा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अतंर्गत जिला नारकोटिक्स सैल के दस्ते द्वारा विशेष सूचना के आधार पर न्यू कांगड़ा के समीप 2 नवयुवकों को तलाशी के दौरान उनके पिटठू बैग मे से 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अतंर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्यावाही षुरू कर दी है। यह चरस कहां से खरीदी गई और आगे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। सब पहलुओं को देखकर छानबीन की जा रही है।


