कुल्लू : कलयुगी माँ ने ममता को किया तार-तार, निजी बस में छोड़ी नवजात बच्ची

0
287

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

देवभूमि कुल्लू को एक बार फिर कलयुगीमाँ ने है शर्मसार किया है और माँ की ममता को तार-तार किया है। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में एक निजी बस में नवजात बच्ची के मिलने का मामला सामने आया है। वहीं अब नवजात बच्चे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कौन इस नवजात बच्ची को बस में छोड़कर चला गया। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू से मंडी की ओर एक निजी बस जा रही थी। जैसे ही बस बजौरा में पहुंची तो बस के चालक को बस के भीतर एक नवजात बच्ची के अकेले होने की जानकारी मिली। नवजात बच्ची दो-तीन दिन की ही लग रही है और उसे एक नए कंबल में लपेट कर बस के भीतर छोड़ दिया गया था। बस चालक ने बस को वापस भुंतर थाना पहुंचाया और पुलिस अधिकारियों को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नवजात बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया और उसे उपचार के लिए ले गए। ऐसे में अब बस चालक के बयान को भी दर्ज कर लिया गया है और इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर नवजात बच्ची इस बस में कैसे आई। क्या कोई इस नवजात बच्चे को जानबूझकर बस में छोड़ गया है। वहीं एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि निजी बस में एक नवजात बच्ची मिली है और उसे इलाज के लिए ढालपुर के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस भी अब इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर नवजात बच्ची बस के भीतर कैसे पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here