शिमला : संसद एवं विधान मण्डलों को अधिक प्रभावशाली बनाने की आवश्यकता : पठानिया

0
149
????????????????????????????????????

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोंट के छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से विधान सभा परिसर में भेंट कर संसद और विधान मण्डल की जानकारी हासिल की। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते है तथा उनका समाधान भी सम्भव हो पाता है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया। पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पठानिया ने कहा कि संसद के समय को बढ़ाना चाहिए, सदन में सार्थक चर्चा होनी चाहिए तथा सांसद उन मुद्दों पर चर्चा करें जिनसे उनके निर्वाचन क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी हो रही है और उसका समाधान भी अवश्य होना चाहिए। पठानिया ने कहा कि वाद-विवाद और चर्चायें मुल्यवर्धित और गुणात्मक होनी चाहिए ताकि वह प्रासंगिक हो। उन्होंने कहा कि सांसदों/विधायकों को सदन की कार्यवाही में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त संसदीय समितियों की भूमिका को भी अधिक प्रभावशाली बनाना चाहिए। पठानिया ने कहा कि आज जरूरी है हमें संसद व विधान मण्डलों को सशक्त बनाना होगा ताकि हम लोकतान्त्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बना सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here