किन्नौर : टुकपा वैली के युवक मंडल द्वारा किया गया बैठक का आयोजन

0
600

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जिला किन्नौर में भी अब युवक मंडल चिट्टे के प्रति जागरूक होकर युवाओं को भी जागरूक करने का काम कर रही है तो वही आज टुकपा वैली के युवक मंडल द्वारा अन्य क्लबों के साथ मिलकर सांगला स्थित अंबेडकर भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता युवक मंडल कामरू के अध्यक्ष रोहित सिंह ने किया। इस बैठक में विशेष तौर से टुकपा वैली में चिट्टा की रोकथाम को लेकर चर्चाएं की गई और सभी से निर्णय लिया कि टुकपा वैली सहित जिला किन्नौर को चिट्टा युक्त बनाने के लिए मुहिम भी चलाई जाएगी। साथ ही टुकपा वैली एक पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है | टुकपा वैली को साफ सुथरा बनाने के लिए भी युवक मंडलों व क्लबों के सदस्यों ने निर्णय लिया है। इस बैठक में जिले का एक ज्वलंद मुद्दा हाइड्रो प्रोजेक्ट के खिलाफ भी चर्चाएं की गई और यह निर्णय लिया कि अगर जिले के किसी भी पंचायत में अगर हाइड्रो प्रोजेक्ट के प्रस्ताव आएंगे उसके खिलाफ टुकपा वैली के समस्त युवा मिलकर इसका बहिष्कार करेगा और मंच माध्यम से मुहिम चलाएगा। इस दौरान युवक मंडल कामरू के अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी चिट्टे के लत में डूब रही है तो ऐसे में टुकपा वैली के समस्त युवक मंडल व अन्य क्लब मिलकर चिट्टे की रोकथाम के लिए युवाओं को जागरूक करने के साथ साथ नशे के दुष्प्रवाह के बारे भी जागरूक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here