भरमौर : कुठेड़ पाठशाला में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

0
295

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ में आज जनरल हाऊस मिटिंग, वार्षिक परीक्षा परिणाम व पारितोषिक वितरण समारोह संयुक्त रूप से मनाए गए | यह जानकारी देते हुए स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य कृष्ण पखरेटिया ने बताया कि विद्यालय में तीसरी जनरल हाऊस मिटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को बच्चे की वार्षिक परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई गई व अभिभावकों को अध्यापकों का सहयोग करने के लिए प्रेरित भी किया गया | इसके उपरांत गैर बोर्ड कक्षाओं नंवम व 10+1 के परिक्षा परिणाम घोषित किए गए जिसमें दोनों कक्षाओं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा नवम कक्षा की अक्षु शर्मा ने प्रथम व आयुशी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही जबकि 10+1 की कविता प्रथम व विंदू देवी द्वितीय स्थान पर रही | इसके पश्चात प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया व अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया | इस मौके पर राजकीय अध्यापक संघ खंड गैहरा के अध्यक्ष राजेश शर्मा,व अध्यापकों में राकेश कुमार, संदीप चौधरी, पवन कुमार, अंजना कुमारी, शीला वर्मा, प्यार सिंह उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here