मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
आशुतोष गर्ग ने मनाली के शुरू गावं स्थित दारुल-फ़ज़ल बालाश्रम में स्वच्छता किट वितरित की। उन्होंने बालाश्रम का दौरा कर यहां के बच्चों को स्वच्छता किट वितरित की। इस बालाश्रम में कुल्लू ज़िला के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी बच्चे रहते हैं | उन्होंने बाल आश्रम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां से निकले हुए कई बच्चों ने अपना स्वतंत्र जीवनयापन एवं कार्य शुरू किया है। कुछ उच्च शिक्षा ग्रहण कर इसी बालाश्रम में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संस्थान के संस्थापक को विश्वास दिलाया कि सरकार की किसी योजना से लाभ लेने में कोई कठिनाई हो रही तो उनकी हर मदद की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने बालश्रम में दी जा रही सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने बालश्रम में दिए जा रहे भोजन एवं आवासीय व्यवस्था की भी जानकरी ली। इस अवसर पर सचिव ज़िला रेडक्रास सोसाइटी वीके मोदगिल उपस्थित रहे।

