सोलन : सोलन में 18 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

0
330

सोलन (कमलजीत /संवाददाता)

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड  से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के वी बड़ोग फीडर  मरम्मत के दृष्टिगत   विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी | यह जानकारी  विद्युत मंडल सोलन के लिस्ट अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने दी |18 मार्च 2023 को प्रातः 11:00 बजे से 5:00 बजे तक उदय विहार, गुक्का पदमेश बिल्डवेल, चोपड़ा अपार्टमेंट  एव आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी | इसके अतिरिक्त 18 मार्च 2023 को प्रातः  10:00 से 4: 00 बजे तक जे बी टी मार्ग, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कशिश अपार्टमेंट ,खलीफा लोज , महिला जनजातीय छात्रवास, चौरी घाटी, अफसर कालोनी, सेरी,  वृंदावन कालोनी ,नानक विला ,भगत प्लेस, फॉरेस्ट मार्ग,खानोग, मतियुल  एव आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।  मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणो से उपरोक्त निधारित समय सारणी एव निधारीत तिथि में  बदलाव किया जा सकता है | उन्होने लोगो से सहयोग की अपील की है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here