शिमला : शिमला में दर्दनाक हादसा, रोड़ पर जा रहे राहगीर को कुचला कार ने

0
605

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राजधानी शिमला में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। सील्ड रोड़ पर जा रहे एक राहगीर को कार ने कुचल दिया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे का कारण गाड़ी का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मृतक हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह यूएस क्लब से हाईकोर्ट की तरफ जा रहा था। जिसकी पहचान हरीराम खांगटा के तौर पर हुई है। वैसे यूएस क्लब शिमला का पॉश एरिया हैं। यहां पर कई बड़े सरकारी ऑफिस हैं। यहां पर बिना परमिट के गाड़ियों के आने पर रोक है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर कैसे ये दुर्घटना हाे गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here