भरमौर : भारतीय मजदूर संघ ईकाई मंडल भरमौर द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल जारी

0
355

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के होली में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत जे एस डब्ल्यू हाईड्रो पावर कंपनी द्वारा वर्करों की अन्देखी पर भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर की अपनी मांगों को लेकर आज दूसरे दिन भी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही | भारतीय मजदूर संघ ईकाई मंडल भरमौर के प्रभारी गगन ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा लगातार हो रही वर्करों की अन्देखी पर हमने भूख हडताल जारी रखी है जिससे संबंधित हमने अपनी मांगों को लेकर कंपनी को ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन उन्होंने हमारी मांगों को नजरंदाज किया है जो कि उचित नहीं है, जिसमें हमने मांग की थी कि सभी कामगारों को हिमाचल सरकार वेतन अधिनियम के तहत उनके पद के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए व सेफ्टी गाईडलाईन के तहत मेडिकल व अन्य सुविधाएं भी मिलनी चाहिए व कामगारों को कंपनी पहचान पत्र व विश्राम कक्ष की सुविधा भी मिलनी चाहिए व मजदूरों की सैलरी स्लिप भी लगाई जाए व कंपनी व ठेकदारों के अन्तर्गत आने वाले सभी कामगारों का व्योरा भी दिया जाए जिन्हें मानने में कंपनी आनाकानी कर रही है जो कि कामगारों के हित में नहीं है जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ ईकाई मंडल भरमौर द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल जारी है यह क्रमिक भूख हड़ताल भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर द्वारा जे एस डब्ल्यू कंपनी के मुख्य द्वार के बाहर गरोला में की जा रही है जिसमें यूनियन के अध्यक्ष सचिन शर्मा व अभय ठाकुर, राकेश कुमार, गोबिंद ठाकुर भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here