कुपवी उप मण्डल में किया गया “आमरण अनशन “शुरू

0
308

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

कुपवी उप मण्डल में ‘समस्त चेहता वासियों के बैनर तले कुपवी में जन आंदोलन किया गया, और “आमरण अनशन “शुरू किया गया | कुपवी उप-मंडल में 2014 में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अपग्रेड किया गया जोकि 9 वर्ष बीत जाने के बाद मात्र ठेकेदार द्वारा तीन स्लैब डाले गए हैं और 25 हजार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसी के विरोध प्रदर्शन किया गया, इसके साथ कुपवी  को लगभग 300 से 350 लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया गया और समस्त जनता कुपनी की 11 बजे अधूरे पड़े भवन के पास एकत्रित होकर के विरोध प्रदर्शन शुरू किया, और नारे बाजी कर के हॉस्पिटल से लेकर एसडीएम ऑफिस तक मार्च निकाला और ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन कर के 12 लोग आमरण अनशन पर बैठे, जिसमे  सन्तोष नान्टा, प्रदीप शर्मा, सुखराम ने जानकारी देते हुए कहा कि जब तक प्रशासण लिखित मे CHC भवन निर्माण की तिथि में तय समय सीमा नहीं देते तब तक “आमरण अनशन” जारी रहेगा | धरना प्रदर्शन में पूर्व प्रधान चडोली सुरेन्द्र दसाईक, गीता चौहान पूर्व बीसीसी हरी सिंह रावत आदि लोगों ने धरने को संबोधित किया और ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग – चौपाल, कुपवी के ऊपर मिलिभगत के आरोप लगाए और ठेकेदार द्वारा पिछले 5 वर्षो से निर्माण कार्य में लेट लतीफी के आरोप लगाए और प्रदर्शन को आगे बढाते हुए आमरण अनशन शुरू किया, जिसमें आमरण अनशन में, प्रदीप शर्मा B.D.C मझोली, सुखगम बीडीसी भालू, संतोष नान्टा, रिट्टू रावत, (निशू शर्मा राजेश , बलबीर सिंह पीतूर), रणवीर शर्मा, प्रदीप नान्टा, सन्दीप, सन्दीप सन्नी, सुरेन्द्र मधाईक (पूर्व प्रधान भालू), शिवांश लोग आमरण अनशन बैठे और सभी लोगों द्वारा एक आवाज में कहा गया अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक विभाग के अधिकारी लिखित रूप में नहीं देता और कल कुपवी में लगभग 500 लोग SDM ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here