राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ ब्लॉक के दूरदराज क्षेत्र देवठी मंझगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने लोकनृत्य, समूहगान, भाषण तथा रसाकस्सी, कुर्सी दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायच देवठी मंझगांव के पदाधिकारियों, तीन ग्राम संगठनों जिनमें महिला शक्ति ग्राम संगठन, विश्वास ग्राम संगठन और शिव शक्ति ग्राम संगठन द्वारा राज्य स्तरीय गणतत्र दिवस शिमला की परेड में भाग लेने वाली देवठी मंझगांव स्कूल की छात्रा प्रियांशी को सम्मानित किया गया । जबकि रमा देवी को बैंक मित्र बनने पर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता केरला से आई मेंटर जीजी मेम ने की । उन्होेने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया ।
वर्तमान में शिव शक्ति ग्राम संगठन प्रधान) सीमा शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाएं हर क्षेत्र में बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है जोकि गौरव का विषय है । उन्होने सरकार द्वारा महिलाओं के समाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उपप्रधान बीडीसी मैम्बर, वार्ड सदस्यों सहित शिव शक्ति ग्राम संगठन ठारू, विश्वास ग्राम संगठन देवठी-मझगांव, महिला शक्ति ग्राम संगठन रूग की विभिन्न महिलाओं बढ़-चढ कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओ को लैंगिक असमानता को खत्म करने व समानता और अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर महिलाओं द्वारा नाटी डालकर उपस्थित लोगों को नृत्य करने पर मजबूर कर दिया ।

