शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
लगातार बढ़ते जा रहे हैं नशा करने वाले और नशे के कारोबारी संख्या | वहीं पुलिस ने नशे को समाप्त करने की जो मुहिम छेड़ी है उसको लेकर आए दिन ऊपरी शिमला में आए दिन चिट्टा माफिया को पकड़ा जा रहा है | वही पिछले कल पुलिस द्वारा वाहनों की नाकाबंदी के दौरान कोटखाई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गाड़ी सख्या एचपी 09-1046 की चेकिंग की गई तो चेकिंग करने पर उपरोक्त वाहन से हितेश मुक्ता पुत्र भूपेंद्र मुक्ता के कब्जे से 8.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई है | आरोपीयों की पहचान आर/ओ गांव गुंटू तह जुब्बल, सुनील नेगी और मनोज नेगी पुत्र लेफ्टिनेंट रघुबीर निवासी ग्राम पारसल कोटखाई के र्रोप में हुई है। आरोपी युवकों के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कारवाही की जा रही है | वहीं पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि नशे बेचने और करने वालों के खिलाफ प्रशासन की मदद करें |


