भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के होली में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं में जेएसडब्ल्यू कंपनी द्वारा वर्करों की अनदेखी की जा रही है | भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर के प्रभारी गगन ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का कार्य पूरा होने को है जबकि वर्करों को बतौर कार्यरत अन्य सुविधाएं व अन्य लाभ नहीं दिए जा रहे हैं जिसमें ई पी एफ, टनल ऐलोंस आदि शामिल हैं | इसी के मद्देनजर भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर द्वारा कंपनी व भरमौर प्रशासन को भी हाल ही में ज्ञापन सोंपे गए थे लेकिन कंपनी द्वारा वर्करों की मांगों को नजरंदाज करते हुए व वर्करों को ताक पर रखकर 21 लोगों की छंटनी कर दी गई | उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर का उद्देश्य काम बंद करना नहीं है फिर भी वर्करों की अनदेखी के चलते मंगलवार से भारतीय मजदूर संघ मंडल भरमौर भूख हड़ताल पर बैठने जा रही है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती |

