सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
लाडली फाउंडेशन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनु वर्मा ने बताया कि बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने एवं रोकथाम के लिए जिला सोलन के गांव स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ अभियान छेड़ा जाएगा। जिस के पोस्टर का विमोचन जिला सोलन के उपायुक्त कृतिका कुलहरी के द्वारा किया गया। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने लाडली फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे समाजिक कार्यों की सराहना की। पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान डीसी कृतिका कुलहरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति लाडली फाउंडेशन के प्रयास सराहनीय है। सरकार और प्रशासन द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकल्प शुरू किए गए हैं वही फाउंडेशन का समाज के इस बेहद जरूरी कार्य के लिए स्वयं आगे आना अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने लाडली फाउंडेशन को विश्वास दिलाया कि इस कार्य के लिए यदि कभी भी प्रशासन का सहयोग जरूरी हुआ तो वह स्वयं संस्था की मदद के लिए आगे आएंगे। लाडली फाउंडेशन के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि लाडली फाउंडेशन के चेयरमैन शालू की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने एवं रोकथाम के लिए प्रदेश व्यापी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटा समझाओ अभियान गांव गांव स्तर पर छेड़ा गया है । इस मौके पर लाडली फांसी के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कृतिका कुल्हारी को माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी से सम्मानित भी किया। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारी उषा कनवर, लक्ष्मी, अल्पना, रीना, रेखा, ज्योति इत्यादि पदाधिकारी मौजूद रहे।

