राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),
जिला सिरमौर के एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष व राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के प्रभारी शुभम तोमर ने कांग्रेस हाई कमान का 7 विधायकों को मंत्रियों का पदभार सौंपने पर आभार जताया है | शुभम तोमर ने कहा कि वह अनिरुद्ध सिंह को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री, रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास विभाग मंत्री, चन्द्र कुमार को कृषि और पशुपालन मंत्री, धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य महकमे के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट डिपार्टमेंट मंत्री, हर्षवर्धन चौहान उद्योग और पार्लियामेंट्री अफेयर व आयुष विभाग मंत्री और विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण विभाग और यूथ सर्विस व खेल विभाग मंत्री बनाये जाने पर बधाई देते हैं | वहीँ उन्होंने जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान को उद्योग और पार्लियामेंट्री अफेयर व आयुष विभाग मंत्री बनाये जाने पर हाई कमान का आभार जताया है |