ब्लड कैंसर से पीड़ित 7 साल की अमिषा की करें मदद

0
919

(मैं भी पत्रकार),

कांटी मशवा पंचायत (खील गांव) के रहने वाले रमन कुमार की उम्र 18 साल है। ग्रामीण परिवेश में ट्रांसगिरि की कांटीमश्वा पंचायत के खील गांव में रमन कुमार जन्म हुआ। लेकिन रमन कुमार के सामने पहाड़ जैसी चुनौती सामने आ गई। चंद महीने पहले ये पता चला कि रमन की 7 साल की बहन अमिषा को ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी है। आनन-फानन में अमिषा को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। यही नहीं, रमन खुद भी न्यूरो की बीमारी से पीड़ित है। रमन कुमार ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 651 अंक प्राप्त किए। 12वीं की परीक्षा में 500 में से 448 अंक हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया। रमन कुमार 7 बहन-भाईयों में सबसे बड़ा है। पहाड़ सी चुनौती लेकर आगे की पढ़ाई करने नाहन कॉलेज में दाखिला लिया है। लेकिन दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता है। 7 साल की बहन के कैंसर के इलाज की खातिर रमन दिहाड़ी करने को मजबूर हो गया। बावजूद इसके रामन कॉलेज भी जाता है और दिहाड़ी लगाकर चंद रुपए भी कमा रहा है। एक जगह रोजाना 8 घंटे की नौकरी करने के बाद 10 दिन की पगार महज 1 हजार मिलती है। लेकिन वो हिम्मत नहीं हारता। इसलिए रमन की छोटी बहन की मदद करें। उन्हें 7 साल की मासूम अमिषा के इलाज करवाने के लिए सहायता की जरूरत है।

रमन के पिता इंदर सिंह का अकाउंट नंबर -08630110025109, ifsc code -UCBA0000863, गूगल पे नंबर -8894914116, चतर सिंह(चाचा) ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here