परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

0
23

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.89 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 19-11-2026 को पुलिस थाना परवाणू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेब मंडी परवाणू के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक कार को रोककर चैक किया गया। चैकिंग के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 26.89 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद हुई।

दोनों आरोपियों की पहचान प्रवीण चौहान पुत्र हेत राम चौहान निवासी गांव नजद सुन्दर बिल्डिंग कृष्णा नगर डाकघर, तहसील व जिला शिमला उम्र 26 साल व अंकुश पुत्र रमेश कुमार निवासी स्लाटर हाउस स्वीटी बिल्डिंग कृष्णा नगर डाकघर, तहसील व जिला शिमला उम्र 30 साल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना परवाणू में FIR NO. 152/2026 दिनांक 19-11-2026 U/S 21,29 ND&PS ACT के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में संलिप्त गाड़ी को भी जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है।

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस दोनों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here