बिलासपुर में ट्रक से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद, सोलन के दो युवक गिरफ्तार ,नौणी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
26

(ब्यूरो रिपोर्ट ),

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने नौणी चौक के समीप नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही ट्रक में सवार सोलन जिला के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सदर थाना बिलासपुर की पुलिस टीम नौणी चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक (HP 62A-7067) को जांच के लिए रोका। ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान मेहर चंद (29) निवासी गांव सकोर, डाकघर बेरल, तहसील अर्की और सुनील कुमार (24) निवासी गांव मटरेच, डाकघर बेरल, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वे चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here