राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

0
3004

निशेष शर्मा

सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजगढ़ क्षेत्र में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। SIU नाहन की टीम ने शिलाबाग स्थित एक भोजनालय में तलाशी के दौरान 242.95 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सलैच कैंची के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शिलाबाग स्थित कंवर भोजनालय में कथित तौर पर अफीम बेचने का कारोबार किया जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार भोजनालय और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान लेखराम निवासी गांव कंलियोंपाब, डाकघर कोटला बांगी, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर और उसके बेटे धर्मेंद्र कुमार उर्फ मिंदा के कब्जे से कुल 242.95 ग्राम अफीम बरामद की गई।पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।आउट्रो:नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here