घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

0
225

ब्यूरो रिपोर्ट

कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में हमीरपुर जिले के 17 वर्षीय स्कूली छात्र आयुष की मौत हो गई। आयुष अंडर-19 लड़कों की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कुपवी आया था और प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद निजी बस में सवार होकर अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बस में सफर करते समय उसका सिर सड़क किनारे लगे धातु के खंभे से टकरा गया। हादसे में एक अन्य 16 वर्षीय छात्र भी घायल हुआ है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आयुष पुत्र हुक्म सिंह, निवासी बकारटी, डाकघर मसियाणा, तहसील एवं जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल की टीम के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लेने कुपवी पहुंचा था।उल्टी करने के लिए बाहर निकाला था सिरपुलिस को दिए बयान में स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक (डीपीई) नरेश अत्री ने बताया कि वह विद्यार्थियों के साथ निजी बस नंबर HP67A-4487 में कुपवी आए थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी बस में सवार होकर हमीरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कुपवी से हरिपुरधार की ओर करीब तीन किलोमीटर आगे आयुष ने उल्टी करने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला। तभी उसका सिर सड़क किनारे लगे धातु के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि आयुष के सिर में गंभीर चोट आई और बस की खिड़की का शीशा भी टूट गया।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कियाहादसे में 16 वर्षीय अरुण पुत्र संजीव कुमार, निवासी कुरियाणी, डाकघर एवं तहसील गलोड़, जिला हमीरपुर भी घायल हो गया। दोनों छात्रों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुपवी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। घायल छात्र अरुण की मेडिकल जांच की गई। मृतक का पोस्टमार्टम वीरवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में करवाया जाना है।बस चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्जपुलिस ने मामले में कुपवी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281, 125 और 106(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी में बस चालक कपिल शर्मा निवासी चायल, डाकघर जनैड़घाट, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन तथा बस परिचालक कुनाल निवासी टिक्कर, डाकघर डिडवीं, जिला हमीरपुर की कथित लापरवाही का उल्लेख किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रशासन ने दी 25 हजार रुपये की फौरी राहतउधर, कुपवी उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने बताया कि मृतक छात्र की टीम के प्रभारी को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। इस हादसे के बाद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों में शोक की लहर है। खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर घर लौट रहे एक होनहार छात्र की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here