ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

0
50

ब्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने ददाहू में एक मकान पर दबिश दी। इस दौरान मकान मालिक सहित कुल 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 41 हजार 500 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को SIU नाहन की टीम ददाहू बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि यूको बैंक के नजदीक रहने वाला अमित सब्रवाल अपने मकान के कमरों में जुआ खिलवाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान की धरातल मंजिल पर स्थित कमरे की तलाशी ली, जहां 10 व्यक्ति पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेलते मिले।पुलिस ने मकान मालिक अमित सब्रवाल के विरुद्ध धारा 3 जुआ अधिनियम तथा जुआ खेलते पकड़े गए 10 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 4 के तहत पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here