हेलमेट की पैडिंग में छिपाकर ला रहे थे चिट्टा, शोघी बैरियर पर दो तस्कर गिरफ्तार

0
96

ब्यूरो रिपोर्ट ।

शिमला। राजधानी शिमला में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए नशे की खेप हेलमेट की इनर पैडिंग के भीतर छिपा रखी थी।पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को स्पेशल सेल शिमला को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल पर हेलमेट के अंदर हेरोइन छिपाकर शिमला की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी ध्रुव सलोतरा (23 वर्ष), निवासी शिमला के हेलमेट की पैडिंग के अंदर से करीब 9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।पुलिस ने इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिमी शिमला में अभियोग संख्या 158/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन की सप्लाई कहां से हुई तथा इसे किसे पहुंचाया जाना था। सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here