सिरमौर के युवक का शव शिमला में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

0
1094

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

शिमला। राजधानी शिमला के कुसुम्पटी क्षेत्र में रविवार को एक निजी कूरियर कंपनी के कर्मचारी का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गोविंद सिंह के रूप में हुई है। वह सिरमौर जिले के संगड़ाह का निवासी था और शिमला के विकास नगर में किराये पर रहकर निजी कूरियर कंपनी में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह शनिवार से लापता था। उसकी पत्नी ने कुसुम्पटी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने हिमुडा कॉलोनी के समीप जंगल में एक व्यक्ति के पेड़ से फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) भेजा। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here