आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः

0
27

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

नाहन, 30 जून- उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में दक्षिण-पष्चिम मानसून की दस्तक के दृष्टिगत प्रबन्धों के सम्बध में बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाऐं ताकि जान-माल के नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून के दौरान किसी भी आपात कालीन स्थति से निपटने के लिए जिला सिरमौर में 30 एन.डी.आर.एफ के जवानो की तैनाती 1 जुलाई 2026 से की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मशीनरी तथा उपकरणों की जॅाच सुनिष्चित करें तथा खराब उपकरणों की समय पर मरम्मत करवाऐ। उन्होंने कहा कि मानसुन के दौरान आपदाऐं घटित होती है जिसके सार्वजानिक तथा व्यक्तिगत सम्पति को नुकसान होता हैं।
उन्होंने कहा कि संचार व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो ताकि किसी भी आपदा ग्रस्त स्थान व व्यक्ति तक राहत साम्रगी समय पर उपलब्ध करवाई जा सके राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद तथा नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वह मानसून से पूर्ण सडको तथा गलियों की सफाई करवाना सुनिष्चित करें ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
उपायुक्त ने गिरी पावर परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिऐ कि वह जटोन बांध का पानी छोडने से पूर्व इसकी सुचना प्रभावित क्षेत्रों में एनाउसमेंट, एलार्म तथा हुटर के माध्यम से करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त क्षेत्रों में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी सम्पर्क स्थापित करें। उन्होंने कहा कि पांवटा में यमुना नदी के खतरनाक चिन्हित स्थानों पर साइन बोर्ड, गोता खोर तथा सुरक्षा कर्मी तैनात करना भी सुनिश्चित करें, उन्होने कहा कि आपदा संभावित गंाव, घर, सडक तथा पुल को चिन्हित कर उनकी मुरम्मत करवाऐ।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जिन सुखे पेडो को काटने की अनुमति प्रषासन द्वारा की गई है उन्हें तुरन्त करवाना सुनिष्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों तथा खाद्य आपूर्ति विभाग को प्रर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न सामग्री तथा गैस सिलेंडर का भण्डारण करवाना सुनिष्चित करें । उन्होंने जिला में आपदा मित्रों को शीघ्र आपदा से निपटने की तकनीकों के सम्बध में प्रषिक्षण दिया जाऐ।
इस अवसर पर अतिक्ति पुलिस अधिक्षक योगेष रोल्टा एस.डी.एम नाहन राजीव सांख्यान, कार्यकारी , राजस्व अधिकारी ऋृषभ शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी, विकास ठाकुर, अदेषक गृह रक्षा तोता राम विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जबकि जिला में कार्यरत सभी एस.डी.एम. ऑनलाइन माध्यम से जुडें।

         जिला प्रषासन ने सभी संबधित विभागों एवं  अधिकारियो को निर्धारित समय पर उपस्थित  रहकर मेगा मॉक ड्रिल को सफल बनाने के निर्देष दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here