खून के रिश्ते पर लगा कलंक: बहन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाई गिरफ्तार

0
148

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि निजी स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की साजिश उनके सगे भाई हिमांक मित्तल ने अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे करोड़ों रुपये की संपत्ति विवाद की बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, गोविंद ने शूटरों को वाहन उपलब्ध कराया और वारदात को अंजाम देने के लिए शिमला भेजा। घटना के बाद वह विदेश भाग गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो कथित शूटरों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर कंवर ने बताया कि आरोपी गोविंद को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, मुख्य आरोपी हिमांक मित्तल को हरियाणा के रोहतक से पुलिस हिरासत में लिया गया है। उसकी तबीयत खराब होने के कारण आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here