ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

0
19

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ),

राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा कर), दक्षिण क्षेत्र हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को ददाहू में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न करदाताओं ने भाग लेकर विभागीय योजनाओं एवं नवीनतम कर प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।
विभागीय अधिकारियों ने करदाताओं को वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित नवीनतम बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही करदाताओं को अधिनियम में समय-समय पर किए जा रहे संशोधनों और नियमों में हुए परिवर्तनों से भी अवगत कराया गया।
शिविर के दौरान विभाग ने करदाताओं से अपनी कर विवरणियां समय पर जमा करवाने का आग्रह किया। अधिकारियों ने ‘वस्तु एवं सेवा कर 2.0’ के तहत नवंबर 2025 में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।
जागरूकता अभियान में विभाग की ओर से सहायक आयुक्त श्री दिव्य किशोर गौतम, सहायक आयुक्त अभिनाश चौहान तथा सहायक आबकारी एवं कर अधिकारी भूपेंद्र कंवर और युगम भारद्वाज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने करदाताओं की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें कर संबंधी नियमों का पालन करने और डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित करदाताओं ने विभाग द्वारा आयोजित इस जागरूकता शिविर को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here