ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता),
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थिल में पंचायत चुनाव के दौरान कथित वोट धांधली को लेकर मामला गरमा गया है।
आज पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने ज्वालामुखी एस डी एम कार्यलय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन भी सौपा।
ग्रामीणों ने हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजकर मतगणना प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
