जाहलमा नाला के पास रात में वाहनों की आवाजाही पर रोक, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

0
7

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ),

लाहौल-स्पीति में जाहलमा नाला के समीप लगातार पत्थर गिरने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष किरण भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्र में आगामी आदेशों तक रात के समय वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यह निर्णय यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि सीमा सड़क संगठन से मिली जानकारी के अनुसार यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। संभावना जताई जा रही है कि यह मार्ग आज शाम तक चालू कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here