SJVN Limited के “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत रामपुर एचपीएस में पौधारोपण अभियान आयोजित

0
24

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार SJVN Limited के रामपुर जलविद्युत स्टेशन में 16 मई से 31 मई 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार, 21 मई को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में रामपुर एचपीएस, बायल की आवासीय कॉलोनी एवं दत्तनगर परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस अभियान में श्री बी. पी. सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) तथा श्री रोशन कुमार, महाप्रबंधक (पीएसआईटी/सेफ्टी/क्वालिटी) सहित सभी विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण व रखरखाव के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि SJVN Limited द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here