मेडिकल स्टोर हड़ताल: 20 मई को दवाइयों के लिए हो सकती है परेशानी

0
29

( ब्यूरो रिपोर्ट ),

देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना है, जिससे दवाइयों की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी जरूरी दवाएं पहले ही खरीदकर रख लें।
दरअसल, ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म बिना सख्त निगरानी के काम कर रहे हैं और कई बार गलत या अप्रमाणित पर्चों पर भी दवाएं दे रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
AIOCD ने सरकार से दो नोटिफिकेशन—GSR 220(E) और GSR 817(E)—को वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन फार्मेसी पर स्पष्ट और सख्त नियम नहीं होने से बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है। साथ ही, बड़े कॉर्पोरेट प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारी छूट देने से छोटे दवा दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मामला अभी विचाराधीन है, लेकिन हड़ताल का असर व्यापक हो सकता है। इसलिए मरीजों को सतर्क रहने और पहले से दवाएं खरीदने की सलाह दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here