चुनावी लापरवाही या साजिश? बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मियों पर FIR से हड़कंप

0
346

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन।

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के बीच सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैलेट पेपर लेखन कार्य के दौरान दो बैलेट पेपर गायब हो जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने आठ कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैलेट पेपर लेखन कार्य के दौरान दो बैलेट पेपर गायब पाए गए। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों, जिनमें सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) भी शामिल हैं, के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में मामला दर्ज कराया गया है। साथ ही सभी संबंधित कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि बैलेट पेपर अति-महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं और उनका गायब होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले से जुड़े सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।वहीं, डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here