लाहौल में पंचायत चुनावों के लिए मतदान और मतगणना केंद्रों की सूची जारी

0
27

लाहौलस्पीती (रंजीत लाहौली,संवाददाता),

किरण भड़ाना ने पंचायत चुनावों के मद्देनज़र विकास खंड लाहौल के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों की अधिसूचित सूची जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में पंचायत क्षेत्रवार निर्वाचन क्षेत्र संख्या, मतदान केंद्र और मतगणना केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि ग्राम सभा तिंदी, सलग्रां, मडग्रां, उदयपुर, चिमरट, तिंगरट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, थिरोट, मूरिंग, नालडा, जुण्डा, जाहलमा, गोहरमा, जोबरंग, शान्शा, रानिका, वारपा, तांदी, मालंग, गौशाल, मूलिंग, गोंधला, शूलिंग, खंगसर, सिस्सू, कोकसर, कारदंग, बरबोग, दारचा, कोलोंग, युरनाथ और केलंग सहित सभी पंचायतों एवं ग्राम सभाओं के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र और मतगणना स्थल तय किए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार अधिकांश मतदान केंद्र सरकारी स्कूलों, प्राथमिक पाठशालाओं, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, सामुदायिक भवनों और विश्राम गृहों में बनाए गए हैं, जबकि मतगणना कार्य संबंधित पंचायत क्षेत्र के निर्धारित विद्यालयों एवं भवनों में संपन्न होगा।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने विकास खंड लाहौल के सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिग्रहित किए गए स्कूलों और भवनों की चाबियां तथा आवश्यक फर्नीचर समय रहते संबंधित मतदान दलों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा सभी पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालयों के सूचना पट्ट पर मतदान एवं मतगणना केंद्रों की सूची चस्पा करें, ताकि आम जनता को अपने मतदान केंद्र और मतगणना स्थल की सही जानकारी मिल सके।

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here