कलम छोड़ अब संभाली राजनीति की कमान, रावला क्यार से मैदान में उतरे आतिश चौहान

0
107

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावला क्यार में पंचायत चुनावों का माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। प्रधान पद के लिए आतिश चौहान ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी उत्साह नजर आया।
आतिश चौहान इससे पहले पंचायत में उप प्रधान रह चुके हैं, जिसके चलते उन्हें पंचायत कार्यों और जनता की समस्याओं का अच्छा अनुभव है। खास बात यह भी है कि आतिश चौहान लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे और क्षेत्र के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे। अब उन्होंने पत्रकारिता छोड़ राजनीति के मैदान में कदम रखा है और सीधे जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है।
नामांकन भरने पहुंचे आतिश चौहान ने कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत के विकास को नई दिशा देना, युवाओं को आगे लाना और हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का प्यार और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है।
नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा जोश देखने को मिला। रावला क्यार पंचायत में आतिश चौहान की एंट्री के बाद चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। अब देखना होगा कि पत्रकारिता से राजनीति तक का उनका यह सफर जनता कितना सफल बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here